{"_id":"6186c9d6700d046b074bd612","slug":"labour-died-in-accident-hardoi-news-knp6624470174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मैजिक पलटने से मजदूर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मैजिक पलटने से मजदूर की दबकर मौत
विज्ञापन
हरदोई। लुधियाना से मजदूरों को लेकर आ रही मैजिक हरियाणा के करनाल के निकट पलट गई। हादसे में कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतखेड़ा निवासी मजदूर की दबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के भरतखेड़ा निवासी रामेंद्र पाल (35) लुधियाना में मजदूरी करता था। दिवाली पर वह गुरुवार को गांव निवासी साथी कैलाश के साथ मैजिक से घर आ रहा था।
रास्ते में हरियाणा के करनाल शहर के निकट मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में मैजिक के नीचे दबकर रामेंद्र की मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियां मामूली रूप से घायल हुईं। पुलिस ने कैलाश की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो गुरुवार देर रात परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर वापस गांव पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। वह दो माह पूर्व मजदूरी करने लुधियाना गया था। (संवाद)