फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour died in accident

छज्जा ढहने से भट्ठा मजदूर की मौत, एक घायल

Sat, 01 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
labour died in accident
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपौना में छज्जा ढहने से दो भट्ठा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया, दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धतनखेड़ा निवासी रामबली (25) पुत्र राजाराम और विमलेश (23) पुत्र राजपाल बघौली चौराहा के निकट स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार शाम ट्रैक्टर ट्राली से ईंट लेकर ग्राम पिपौना गए थे। दोनों मजदूर ट्राली से ईंटें उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक पास में ही स्थित मकान का छज्जा ढह गया।
विज्ञापन

छज्जे का मलबा दोनों मजदूरों पर गिरा। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से रामबली और विमलेश को सीएचसी कछौना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में रामबली की मौत हो गई। परिजन शव लेकर बघौली थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। विमलेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed