फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour deadbody found who jumped in river

नदी में कूदे मजदूर का शव मिला, सिपाही पर रिपोर्ट

Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
labour deadbody found who jumped in river
हरदोई। पुलिस से बचने के लिए भैंसटा नदी में मंगलवार रात कूदे मजदूर का शव बुधवार सुबह देहात कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोज निकाला। मजदृर को तमाचा मारने वाले सिपाही के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट कोतवाली देहात में दर्ज कर ली गई है। मृतक के परिजनों ने हंगामा करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतलोहिया निवासी मदन (38) पुत्र भारत लखनऊ में मजदूरी करता था। वह नेत्रहीन मां रामप्यारी और भाई प्रकाश के साथ बहनोई अनिल के गांव देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीठा महासिंह में ही रहता था। मंगलवार को मदन लखनऊ से भीठा महासिंह आया था। देर शाम गांव में ताजिये निकलने के दौरान देहात कोतवाली में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने उसे शराब के नशे में बताकर थप्पड़ मार दिया था। इस पर भी जब वह जुलूस से नहीं हटा तो पुलिस ने उसे खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सिपाही से बचने के लिए मदन ने भैंसटा नदी में छलांग लगा दी थी। बुधवार सुबह उसका शव नदी से निकाला गया। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सिपाही सुनील कुमार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान मदन के सिर और दाहिनी आंख में चोट के निशान मिले हैं। नदी में डूबने के कारण उसकी मौत हुई है। इसके बावजूद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल से कराया गया और पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed