{"_id":"61802421d1e62f1f9113cf5d","slug":"labour-deadbody-found-hardoi-news-knp661767215","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे पड़ा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया के नीचे पड़ा मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ककराखेड़ा संपर्क मार्ग पर पुलिया के नीचे सोमवार सुबह मजदूर का शव पड़ा मिला।
ग्राम कोई निवासी छोटे (36) रविवार शाम घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह उसका शव बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम- कन्नौज मार्ग से ककराखेड़ा जाने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
शव के पास शराब की खाली बोतल भी पड़ी मिली। छोटे की शिनाख्त उसके भाई नन्हें और कल्लू ने की। छोटे अविवाहित था और शराब पीने का लती था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुलिया से गिरकर मौत होने का मामला लग रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाई की जाएगी।