फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour deadbody found hanged

फांसी पर लटकता मिला मजदूर

Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
labour deadbody found hanged
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर स्थित ईंट-भट्ठा के मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव भट्ठे से कुछ दूर आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के विलासपुर के थाना हिर्री के ग्राम मोहदा निवासी दुलारे (30) पुत्र झंगलू परिवार और ससुरालियों के साथ अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर स्थित भट्ठे पर पथाई करता था। वहीं झोपड़ी में रहता था।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात दुलारे घर से निकला था। काफी खोजने के बाद भी रात में उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव झोपड़ी से करीब 300 मीटर दूर आम के बाग में गमछे से पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। मृतक के साले महेतू पुत्र दुखितराम निवासी बड़ीखार थाना मस्तरी जनपद विलासपुर ने घटना की सूचना पुलिस के साथ भट्ठा मालिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा मालिक लखनऊ जनपद के माल निवासी योगेंद्र सिंह और अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने दुलारे के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा, दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed