{"_id":"662bff0d702623cb240cee06","slug":"laborers-dead-body-found-hanging-on-fourth-day-of-daughters-farewell-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113796-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटी की विदाई के चौथे दिन फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटी की विदाई के चौथे दिन फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी के चौथे दिन पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरसा थाना क्षेत्र के कराही निवासी अनिल (46) मजदूरी करता था। बीते रविवार को उसने अपनी पुत्री अजूबी की शादी की थी। सोमवार को खुशी के माहौल में अनिल ने बेटी को विदा किया था। शुक्रवार सुबह अनिल का शव मकान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
शुक्रवार सुबह मृतक के पिता श्रीकिशन ने शव देखा तो बदहवास हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी चमेली, तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। परिजनों को आशंका है कि बेटी की शादी करने के लिए किसी से कर्ज लिया था और इसी की चिंता में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी किए जाने की सूचना दी है। कर्ज लेने या कर्ज में दबे होने की कोई जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।