{"_id":"6aac27cd77b3ab78c00b6c01","slug":"laborers-body-found-hanging-from-a-tree-by-a-rope-noose-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156845-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
फोटो-24- अरूण। फाइल फोटो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के खसरौल में बुधवार रात युवक आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन आनन फानन उसे सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
खसरौल निवासी अरुण (30) मजदूरी करते थे। पिता द्वारिका ने बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे अरुण बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। रात लगभग 9:30 बजे भाभी रीना ने अरुण को मकान से 20 मीटर दूर स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन मौके पर आ गए। फंदे से उतारकर उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांंडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सोमवार को हुआ था विवाद
अरुण के पिता द्वारिका ने बताया कि सोमवार को पुराने मकान में भैंस बांधने को लेकर अरुण का विवाद गांव निवासी एक शख्स से हुआ था। इस दौरान आरोपी के बेटे ने अरुण को दौड़ा लिया था। घटना में अरुण की बहन अनीता भी चोटिल हुई थी। आशंका जताई कि कहीं न कहीं अरुण की मौत के पीछे यह घटना भी वजह है।