{"_id":"662d515f52fb86b6f0098b66","slug":"laborer-going-to-get-his-sons-medicine-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113848-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटे की दवा लेने जा रहे मजदूर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटे की दवा लेने जा रहे मजदूर की हादसे में मौत
Sun, 28 Apr 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बेटे की दवा लेने जा रहे बाइक सवार मजदूर को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी सियाराम (45) मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह अपने बीमार बेटे की दवा लेने के लिए बाइक से सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने सियाराम की बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिवार में पत्नी कांती, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि दूसरी बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।