फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer dies, colleague injured in collision between two bikes

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत, साथी घायल

Thu, 28 Nov 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies, colleague injured in collision between two bikes
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के विक्योरियागंज गांव में माइनर के पास दो बाइको की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के पिपरी डीह निवासी प्रमोद (32) मजदूरी करते थे। बुधवार शाम वह गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त शिव कुमार (30) के साथ बाइक से विक्टोरियागंज बाजार करने गए थे। देर शाम वहां से वापस घर जाते समय विक्टोरियागंज और भुगईपुरवा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से प्रमोद की बाइक टकरा गई। घटना में प्रमोद और शिव कुमार घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया, लेकिन मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद और शिव कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचाया। यहां प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिव कुमार का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिवार में पत्नी सुनाली, पुत्र बबलू और पुत्री जूही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed