{"_id":"68bdbbc33a71693e8601a195","slug":"laborer-commits-suicide-leaving-his-wife-and-children-at-in-laws-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137010-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ मजदूर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ मजदूर ने की खुदकुशी
विज्ञापन
पिहानी। पत्नी और बच्चों को ससुराल में छोड़ने के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर एक स्कूल परिसर में खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह शव परिसर में लगे पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के अलीशाबाद निवासी अलाउद्दीन (35) मजदूरी करते थे। वह पिछले कई वर्ष से पिहानी नगर के मोहल्ला चमेलिया में रह रहा था। शनिवार को उसकी ससुराल कुंवरपुर वसीठ में एक वृद्धा की मौत हो गई थी। पत्नी जासिदा और तीन बच्चों को शनिवार को वह ससुराल छोड़ने गया था। ससुराल में छोड़कर वह बाहर आ गया था। अंतिम संस्कार होने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो पत्नी बच्चों के साथ ई-रिक्शा से घर आ गई।
रविवार सुबह कुंवरपुर वसीठ स्थित ब्रजलाल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में अलाउद्दीन का शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं लेकिन खुदकुशी किए जाने की कोई वजह भी नहीं बताई।