{"_id":"6a8b2b34e0a0660a1e000cdb","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-while-intoxicated-at-in-laws-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-155355-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल आए मजदूर ने नशे में फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल आए मजदूर ने नशे में फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पत्नी को विदा कराने देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर नशे में पहुंचे मजदूर ने हंगामा किया। ससुरालीजनों को फंदा लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। सास ने पुलिस को सूचना दे दी तो आरोपी भाग गया। इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करली।
सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा निवासी राजेश कुमार (35) मजदूरी करते थे। उनकी ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में है। पिता गणेश ने बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था। लगभग दस दिन पहले पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी रीना दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। शनिवार को राजेश पत्नी को विदा कराने अपनी ससुराल गया था। वहां भी वह नशे की हालत में पहुंचा था। ससुराल में वह नशे में हंगामा करने लगा और बार बार खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। इस पर राजेश की सास राम सनेही ने रात में लगभग सवा दस बजे यूपी 112 पर सूचना दी।
पुलिस के आने से पहले ही राजेश मौके से भाग गया। काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई। देर रात उसका शव गांव में ही प्रमोद के खेत में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि यूपी 112 पर रात लगभग 10 बजे सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि राजेश बार बार खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया था। पोस्टमार्टम केबाद उसका अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया।