फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   laabh de ya paisa vapas kare

शाम तक लाभार्थियों या फिर जिले के खाते में भेजें बजट : सीडीओ

Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
laabh de ya paisa vapas kare
हरदोई। प्रधानमंत्री गरीब रोजगार कल्याण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के तहत निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि 30 जुलाई गुरुवार तक शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों के खातों में पड़ा बजट लाभार्थी के खाते में भेज दें अथवा जिले को वापस कर दें।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए अब लाभार्थियों को बजट सीधे उनके खातों में ही या तो जिला मुख्यालय से भेजा जाएगा या फिर राज्य स्तर से। 30 जुलाई की शाम तक ग्राम निधि छह के खातों में पड़ी धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दें या तो जिले को वापस कर दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब रोजगार कल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष हर ब्लाक को 15 अगस्त तक 30-30 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा कराना है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय निर्माण की समीक्षा हर रोज करें। बैठक में उपायुक्त मनरेगा प्रमोद चंद्रौल, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed