{"_id":"57c873b34f1c1b82042cb4b5","slug":"kursnda-been-principal-chief-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरसंडा के प्रधानाध्यापक को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरसंडा के प्रधानाध्यापक को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जहां एक ओर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता, साफ-सफाई आदि व्यवस्था को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं है। वहीं पिहानी ब्लाक के कुरसंडा के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और कुछ कर गुजरने की चाहत रंग लाई है। यह स्कूल जिले के करीब चार हजार स्कूलों के लिए मॉडल बन गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। इस स्कूल का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत चयन हो चुका है।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ चुने गए प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिक्षक दिवस पर राज्य मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ के सभागार में सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को भी बुलावा पत्र भेजा गया है। इस स्कूल में करीब 205 बच्चों का नामांकन हैं। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पुरस्कार के रूप में एक लाख बीस हजार की प्रोत्साहन राशि, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व बीईओ को दिया श्रेय
प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने इसका श्रेय खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस को दिया हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व खंड शिक्षाधिकारी के निर्देशन में काम करने से यह सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन