फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kotwal slapped the restaurant operator, video viral

Hardoi News: कोतवाल ने रेस्टोरेंट संचालक को मारा तमाचा, वीडियो वायरल

Sun, 16 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 16 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kotwal slapped the restaurant operator, video viral
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ सादी वर्दी में खाना खाने गए संडीला के प्रभारी निरीक्षक ने रेस्टोरेंट मालिक के तमाचा मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ संडीला को सौंपी है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र (फेज-2) में डायमंड हवेली रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में संडीला के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह परिवार समेत शुक्रवार रात खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट के संचालक नफीस अली के मुताबिक वेटरों ने कोतवाल के साथ आए लोगों को खाना लगा दिया। इसी बीच कोतवाल नित्यानंद सिंह संचालक नफीस अली को 200 रुपये देने लगे।
विज्ञापन

इस पर नफीस ने कहा कि सबको खाना खा लेने दें और उसके बाद रुपये ले लेंगे। इसी पर नित्यानंद सिंह भड़क गए और उन्होंने नफीस के तमाचा मार दिया। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खास बात यह है कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को ही नशे में बता दिया। हालांकि पूरे मामले की जांच सीओ संडीला अंकित मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर रेस्टोरेंट संचालक नफीस ने आरोप लगाया है कि प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह नशे में थे। इस बारे में नित्यांनद सिंह से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed