फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kotpal Inter College became the winner and BN Inter College became the runner-up in athletics.

Hardoi News: एथलेटिक्स में कोटपाल इंटर कॉलेज विजेता व बीएन इंटर कॉलेज बना उप विजेता

Wed, 08 Oct 2025 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kotpal Inter College became the winner and BN Inter College became the runner-up in athletics.
हरदोई। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की 75वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक ने विजयी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेलों में भी भविष्य बनाकर देश और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दौड़ के अंतिम समय तक अपने लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प ही आपको एक अच्छा एथलीट बनाता है। खिलाड़ी अपनी सीमाओं को पार करने की कोशिश करता है। यही असली खेल भावना होती है। उन्होंने कहा कि खेलो, बढ़ो और देश का नाम रोशन करो। साथ ही विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने खेलों के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में शामिल हुए 55 विद्यालयों की टीमों में से कोटपाल इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां ओवरऑल प्रतियोगिता में विजेता और बीएन इंटर काॅलेज भगवंतनगर मल्लावां उप विजेता बनी। व्यक्तिगत चैंपियन बीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर मल्लावां की जूनियर वर्ग से यशी सिंह और सीनियर वर्ग में शीतल देवी चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग वर्ग में स्कूल की टीमें विजेता रहीं। विजेताओं को विधायक ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। जीआईसी श्याम नारायण यादव ने भी विजेता टीमों को पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में स्वास्थ्य टीम प्रभारी उमाशंकर सिंह समेत, प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी, रमेश चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य अरुण वाजपेयी, सतगुरु प्रसाद वर्मा, हरिश्चंद्र गौतम, अमित वर्मा, प्रवक्ता आरबी सिंह मौजूद रहे।



प्रतियोगिता में यह विद्यालय भी रहे विजेता
हरदोई। सब जूनियर वर्ग (बालक) में दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज खासौरा व बालिका में श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा विजेता रही। जूनियर वर्ग (बालक) में कोटपाल इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां व बालिका में बीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर मल्लावां विजेता रही। सीनियर वर्ग (बालक) में श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा व बालिका वर्ग में बीएन इंटर कॉलेज विजेता रही। बालक वर्ग चैंपियनशिप में कोटपाल इंटर कॉलेज अटियां मझिगवां और बालिका वर्ग में बीएन इंटर कॉलेज को विजेता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed