फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   korona se ek ki maut, 20sankrimit mile

जिले में कोरोना से एक और मौत, 20 नए संक्रमित मिले

Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
korona se ek ki maut, 20sankrimit mile
हरदोई। जिले के निवासी एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान लखनऊ के मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इसके अलावा जिले में सीओ हरियावां (सदर) समेत 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 290 हो गई है। इनमें 70 एक्टिव केस हैं। छह मौते हुई हैं, जबकि संक्रमित पाए जाने के बाद 214 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि माधौगंज विकास खंड के ग्राम चंदीपुर निवासी बुजुर्ग (60) गंभीर रूप से बीमार था। किडनी संबंधी परेशानियों के अलावा कई अन्य रोग भी बुजुर्ग को थे। परिजनों ने कुछ दिन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया था और फिर लखनऊ ले गए थे। लखनऊ में ही बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को लखनऊ में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संडीला के रायपुरमीर नगर निवासी युवक (22) को कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह सोनीपत में काम करता था और वहां से वापस आने पर जांच के लिए नमूना दिया था। संडीला के अशराफ टोला निवासी युवक (18) संडीला में ही डीजे लगाने का काम करता है। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संडीला के सुंदरपुर निवासी युवक (22) भी कोरोना संक्रमित मिला है। उक्त युवक हैदराबाद में बेंहदर के एक गांव निवासी अपने दो साथियों के साथ काम करता था। उसका एक दोस्त भी बुधवार को संक्रमित मिला था। संडीला नगर पालिका में तैनात एक संविदा कर्मी (32) भी कोरोना संक्रमित मिला है। उसके परिवार के 11 लोगों को भी संपर्क में आने के कारण चिन्हित किया गया है। इनकी भी कोरोना की जांच कराई जाएगी। संडीला के शक्तिनगर निवासी एक युवक (30) को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उक्त युवक प्राइवेट जॉब करता है। परिवार के छह लोगों को कोरोना की जांच के लिए चिन्हत किया गया है। संडीला के ही तीन और युवकों (28), (24) और (24) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। लखनऊ के प्रेम बिहार ठाकुरगंज निवासी युवक (35) ने भी कोरोना की जांच के लिए सात जुलाई को संडीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नमूना दिया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सांडी के बम्टापुर निवासी महिला (23) को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बावन कस्बे के दो युवकों (32) और (30) के अलावा भीखपुर निवासी एक शख्स (40) को भी कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सहायक राजस्व लेखाकार समेत तीन पॉजिटिव
गुरुवार को आई रिपोर्ट में शाहाबाद तहसील क्षेत्र के कुल तीन लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें शाहाबाद तहसील में सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर तैनात महिला (40) के अलावा नायब तहसीलदार के कार्यालय में तैनात चपरासी (50) भी कोरोना संक्रमित मिला है। चपरासी शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासितनगर निवासी है। इसके अलावा एक अन्य शख्स (43) भी कोरोना संक्रमित मिला है। यह शख्स भी वासितनगर का निवासी है और मंगलवार को संक्रमित मिले परिषदीय विद्यालय के शिक्षक के संपर्क में आने के कारण जांच कराई थी।
इनसेट
लैब टेक्नीशियन भी मिला पॉजिटिव
गुरुवार को आई रिपोर्ट में संडीला के शोराकोठी इलाका निवासी युवक (28) कोरोना पॉजिटिव मिला है। उक्त युवक लखनऊ मेडिकल कॉलेज के क्वीनमैरी हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं।
इनसेट
कुवैत से आया शख्स भी निकला संक्रमित
संडीला के महतबाना क्षेत्र के निवासी युवक (33) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त युवक पांच जुलाई को फ्लाइट से कुवैत से लखनऊ वापस आए थे। टैक्सी कर अकेले ही संडीला पहुंचे थे। एहतियातन उन्होंने अपनी कोरोना की जांच को नमूना सात जुलाई को संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कलेक्शन सेंटर पर दिया था।
इनसेट
बैरिकेडिंग कर सील किए गए मोहल्ले
संडीला कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला और शोराकोठी को सील कर दिया गया है। जिन मकानों में रहने वाले लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, उसके आसपास के ढाई सौ मीटर क्षेत्रफल में आवागमन रोक दिया गया है। मोहल्लों में थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें भी कोरोना की जांच के लिए नमूना देने को भेजा जा रहा है। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संडीला कस्बे के लोगों से अपील की है कि अनावश्यक तौर पर घरों से बाहर न निकलें। संबंधित मोहल्लों में सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।

इनसेट
भाजपा नगर अध्यक्ष ने डीएम को भेजा पत्र
नगर पालिका के सभासद और भाजपा के संडीला नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी ने जिलाधिकारी पुलकित खरे को पत्र भेजकर संडीला कस्बे में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर लॉकडाउन संभव न हो तो बाजार की दुकानों की समय सारिणी में बदलाव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed