{"_id":"61fffd393b0046049c6bedc4","slug":"korona-se-do-kee-maut-hardoi-news-knp679199639","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में अब कोरोना संकमण की रफ्तार भी कम हो रही है। रविवार को 41 नए संक्रमित मिले, जबकि इस दौरान दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। वहीं 103 संक्रमितों के कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव केस 446 रहे गए हैं।
जिले में कोरोना के संकमण का ग्राफ एक माह तक तेजी से बढ़ा है, जिससे संक्रमितों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया, लेकिन पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी कम होती दिख रही है, लेकिन संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
शनिवार को दो और संक्रमितों की मौत हो गई, जिससे मौतों की संख्या अब 362 पर पहुंच गई है। वहीं, रविवार को 41 संक्रमित और मिले हैं। इसके अलावा 103 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
अब जिले में सक्रिय केस 446 रह गए हैं। इस सबके बीच फिलहाल कोरोना की जांच जिला अस्पताल में नियमित की जा रही है। रविवार को भी कई लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच की।
इस बाबत सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि जिले में तीसरी लहर में किसी की मौत नहीं हुई है। बताया कि बीमारी के दौरान कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। उन्होंने ने आम जनमानस से कोरोना से सावधानियों के साथ लड़ने की अपील की।
2702 लोगों ने कराई कोविड जांच
जिले में कोरोना की जांच के लिए प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित है। रविवार को लक्ष्य से कम 2,702 लोगों की कोविड जांच की जा सकी।
बिना मास्क के नहीं मिलतीं दवाएं
जिला अस्पताल में बिना मास्क के मरीजों को दवाएं नहीं दी जा रहीं हैं। ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर सतर्कता बरतने को लेकर पर्चे चस्पा कर दिए गए, जिससे लोग मास्क लगाकर आ रहे हैं।