{"_id":"5f7b54018ebc3e9ba661be5b","slug":"korona-ki-chapet-me-yuva-adhik-hardoi-news-knp5867108173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तो युवा ही रहे कोरोना के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तो युवा ही रहे कोरोना के निशाने पर
विज्ञापन
हरदोई। भारत में जब कोरोना ने दस्तक दी थी, तो अलग-अलग सर्वेक्षणों से लेकर विशेषज्ञों तक ने साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की बात कही थी। अब जबकि जनपद में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4700 पार कर चुका है, तो पता चलता है कि कोरोना की चपेट में सबसे ज्यादा युवा ही आए। जिले में अब तक 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 2382 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
जिले में अब तक कोरोना से कुल 4744 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अगर संक्रमितों की आयु पर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि कोरोना ने सबसे बड़ी संख्या में युवाओं को ही चपेट में लिया है। 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 2382 लोग जनपद में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 41 से 60 वर्ष के 1192 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। नवजात से लेकर दस वर्ष आयु वर्ग के 242 और 11 से 20 वर्ष तक के आयु वर्ग के 585 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिस आयु वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा संक्रमित होने का खतरा था, वह काफी हद तक बचाव के उपाय कर खतरे को टालने में सफल रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु के 343 लोग ही जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
32 नए संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 88.9 फीसदी
जिले में 32 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 4744 हो गए हैं। 4218 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे में कोविड अस्पताल से चार लोगों को छुट्टी दी गई है, तो घरों पर ही रहकर उपचार करा रहे 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 82 मौतें हुई हैं। खास बात ये है कि जिले में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। अब जनपद का रिकवरी रेट 88.9 फीसदी हो गया है।