फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kiln worker committed suicide by consuming poisonous substance

भट्ठा मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Fri, 11 Feb 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kiln worker committed suicide by consuming poisonous substance
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के नयागांव में बृहस्पतिवार को भट्ठा मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी रामबचन (30) भट्ठा मजदूर था। बृहस्पतिवार को शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

वह घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी से ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई गोविंद ने बताया कि रामबचन की पत्नी काफी दिनों पहले उसे छोड़ चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह शराब पीने का आदी हो गया था। बताया कि अत्यधिक शराब पीने से भाई की जान गई है, जबकि डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका व्यक्त की।
शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed