{"_id":"69039c18793e13ba9b004c6d","slug":"kgbv-will-be-illuminated-with-nine-lakh-rupees-hardoi-news-c-213-1-hra1001-139560-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नौ लाख से जगमग होंगे केजीबीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नौ लाख से जगमग होंगे केजीबीवी
विज्ञापन
फोटो 18: बावन स्थित केजीबीवी। स्रोत : विभाग
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में पावर कट की समस्या का समाधान प्रशासन ने तलाशा है। क्रिटिकल गैप्स की मद से 16 केजीबीवी में सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। डीएम अनुनय झा ने काम कराने की स्वीकृति दे दी है।
केजीबीवी में छात्राओं को आवासीय शिक्षा की व्यवस्था दी गई है। आवासीय शिक्षा व्यवस्था होने से छात्राओं को विद्यालय में ही बने छात्रावास में रहने की सुविधा दी गई है। वैसे तो केजीबीवी में बिजली कनेक्शन आदि हैं लेकिन बिजली आपूर्ति की दशा में विद्यालय परिसर में अंधेरा रहता है जिससे छात्राओं को असुरक्षा महसूस होती है। डीएम ने 16 केजीबीवी में 60 सोलर लाइट लगवाए जाने की स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए 9,45,760 रुपये दिए जा रहे हैं।
--
इन केजीबीवी में लगवाई जाएंगी सौर ऊर्जा लाइटें
डीएम अनुनय झा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में क्रिटिकल गैप्स से केजीबीवी में सौर ऊर्जा लाइट लगवाए जाने की स्वीकृति दी गई है जिसमें केजीबीवी बावन, पिहानी, भरखनी, कछौना, माधौगंज, शाहाबाद नवीन, बिलहरी, भरावन, हरियावां, टोडरपुर और सांडी में तीन-तीन सौर ऊर्जा लाइट लगवाई जाएंगी जबकि बिलग्राम में दो और टड़ियावां और हरपालपुर में एक-एक सौर ऊर्जा लाइट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
--
यूपी नेडा को सौंपी गई सौर ऊर्जा लाइट लगवाने की जिम्मेदारी
केजीबीवी में सौर ऊर्जा लाइट लगावाने की जिम्मेदारी यूपी नेडा को सौंपी गई है। क्रिटिकल गैप्स से लाइट लगवाए जाने के लिए 9,45,760 रुपये की स्वीकृति दी गई है। कार्यदायी संस्था यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी की तरफ से दिए गए विवरण के अनुसार यूपी नेडा के निदेशक के पक्ष में रुपये दिए गए हैं। सौर ऊर्जा लाइट लग जाने से केजीबीवी में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी प्रकाश की व्यवस्था बनी रहेगी। -अनुनय झा, जिलाधिकारी