फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kashiram Colony problems

कांशीराम कालोनी में समस्याएं ही समस्याएं

Sun, 03 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 03 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kashiram Colony  problems
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी धर्मराज सिंह यादव ने शनिवार को टीम के साथ कांशीराम कालोनी का निरीक्षण कर यहां के वाशिंदों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


ईओ ने कालोनी में स्थित विद्यालय परिसर का जायजा लिया। कई जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आए। आसपास के लोगों ने बताया कि कालोनी में कोई सफाईकर्मी नियुक्त नही है।  जिससे पूरी कालोनी में गंदगी का अंबार लगा रहता है। गंदे पानी की निकासी न होेने की भी समस्या बताई। कहा कि इससे  कालोनी परिसर में जलभराव रहता है। लोगों ने सुझाव दिया कि कालोनी के पास स्थित अलीशेर के तालाब में गंदा पानी गिराया जा सकता है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह तालाब ग्राम समाज की जमीन पर आता है इसके लिए उन्हें उपजिलाधिकारी को अवगत कराना होगा। वह बात करेंगे। टीम में अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, पाइप लाइन फिटर शाहिद अली व सभी सफाई नायक मौजूद थे।

अधिशासी अधिकारी जैसे ही कालोनी में पहुंचे तो लोगाें ने एक-एक करे अपनी अपनी समस्याएं बताना शुरू कर दिया। उन्होने बताया कि कालोनी परिसर में जगह जगह घास खड़ी है। आए दिन घास में सांप व अन्य जहरीले कीड़े नजर आते हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि बिजली की समस्या से काफी दिनों से त्रस्त हैं। कई बार अधिशासी अभियंता विद्युत के पास प्रार्थना पत्र लेकर जा चुके हैं लेकिन उन्हें बहाना बताकर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह यादव ने सारी समस्याओं को सुनने के बाद लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होने कहा कि अनुमानित रूप से सफाईकर्मी कम हैं उसके बावजूद भी वे वहां पर सफाईकर्मी नियुक्त करने की बात बोर्ड में रखेंगे। वह पूरी कालोनी में जगह जगह कूड़ेदान भी लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed