फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Karva Chauth today, married women ready to see the moon

Hardoi News: करवाचौथ आज, चांद के दीदार को सुहागिनें तैयार

Wed, 01 Nov 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth today, married women ready to see the moon
हरदोई। आज करवाचौथ है। बाजार में सुहागिनों में चांद के दीदार के प्रति उत्साह दिखाई दिया। साड़ी, गहना व पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ ही महिलाओं की भीड़ से मेहंदी लगाने के स्टॉल व ब्यूटी पार्लर गुलजार रहे। सुहागिनों में पूजा-पाठ के साथ की सामग्री की खरीद के साथ ही सजने-संवरने की ललक दिखाई दी। बुधवार को निर्जला व्रत रखकर महिलाएं चांद को अर्घ्य के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारायण करेंगी।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर मंगलवार को शहर के सदर बाजार सहित सभी बाजारों में भीड़ रही। महिलाओं में खरीदारी के साथ ही सजने-संवरने के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया। ब्यूटी पार्लरों में खासी भीड़ देखी गई। हाल यह रहें कि ब्यूटी पार्लर पर अपनी बारी के लिए पहले से ही टोकन तक लेने पड़े। शहर के मुख्य मार्गों पर मेहंदी लगाने के स्टॉलों पर भी महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

पति की लंबी आयु के लिए आज (बुधवार को) सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी। सुबह से ही इसकी तैयारी के साथ ही विधि-विधान से पूजन भी किया जाएगा। पूजन सामग्री खरीदारी के लिए सुबह से रात तक दुकानों पर भीड़ रही। पूजा के लिए कैलेंडर को भी डिजायनर किया गया है। कैलेंडर 10 से 30 रुपये, चुनरी 10 से 100 रुपये, नया चूड़ा सादा 50 रुपये प्रति किग्रा., पसाही के चूड़ा व चावल 150-200 रुपये प्रति किग्रा., माटी का एक दीया एक रुपये और करवा में लगाई जाने वाली सींक के दो बंडल की पांच रुपये में बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी, गहनों की भी खूब हुई खरीदारी

करवाचौथ को लेकर साड़ी, गहने, कॉस्मेटिक सामग्री की भी खूब खरीदारी हुई। काशीनाथ सेठ सराफ के अनिल महेंद्रा, अतुल ज्वैलर्स के शिवम कपूर ने बताया कि महिलाओं ने सोने के गहनों के साथ ही चांदी की पायल की खरीदारी को वरीयता दी। रिद्धि साड़ीज के अनिल भसीन व उज्जवल भसीन ने बताया कि महिलाओं ने लाइटवेट सिल्क, सिफॉन व नवीन कढ़ाई वाली और बरबरीकी साड़ियों को पसंद किया है।



अच्छी आए फोटो, बने रील
सोशल मीडिया पर सबसे अच्छी फोटो-रील अपलोड करने के दृष्टिकोण से भी महिलाओं में खुद को सजाने-संवारने के प्रति संवेदनशीलता दिखाई दी। इसके लिए महिलाओं ने करवा, चलनी आदि पर भी सबसे अच्छी डिजायन को वरीयता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed