फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanya Vidya Dhan face the Czech behemoths bloom

कन्या विद्या धन के चेक पाकर खिले चेहरे

Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanya Vidya Dhan face the Czech behemoths bloom
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में रविवार को मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना के चेक प्रभारी मंत्री अभिषेक मिश्रा ने वितरित किए। उन्होंने कहा कि छात्राएं पढ़ लिखकर आगे बढ़ें। विद्या सबसे बड़ा धन है और विद्या से बड़ी कोई ताकत नहीं है। विद्या का रास्ता कठिन है परंतु सर्वोच्च है।

विज्ञापन


उन्होंने विधायकों से रसखान प्रेक्षागृह में विधायक निधि से एसी लगवाने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एमएलसी डा. राजपाल कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल, विधायक बाबू खां, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा तथा डीएम विवेक वार्ष्णेय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 200 मेधावी छात्राओं को चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने 20 छात्राओं को अपने हाथों से चेक दिए। इसके बाद अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 180 चेक बांटे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन   
हरदोई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को रसखान प्रेक्षागृह में प्रभारी मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा को ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला संरक्षक आशीष वर्मा, जिला सह संयोजक कौशल किशोर, डा. प्रशांत रंजन, धीरेंद्र मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, मनोज, प्रदीप त्रिपाठी, ब्रजलाल वर्मा, अमलेंद्र वर्मा, सर्वेश राजवंशी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed