{"_id":"64c6ad51ca527b968f06b684","slug":"kanwariya-who-fell-from-the-tractor-was-crushed-to-death-by-the-wheels-of-the-trolley-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1430-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर से गिरे कांवड़िए की ट्राली के पहिए से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर से गिरे कांवड़िए की ट्राली के पहिए से कुचलकर मौत
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सल्लिया मार्ग पर जरौना के पास ट्राली से गिरे कांवड़िए की कुचलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बसीठ निवासी रामवीर (45) मछली पालन का काम करता था। शनिवार को गांव से राजघाट गंगाजल लेने के लिए कांवड़यात्रा गई थी। यात्रा में रामवीर भी शामिल था। रविवार रात कांवड़िए जल लेकर गांव आए और रविवार सुबह गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इस दौरान पिहानी-सल्लिया मार्ग पर जरौना गांव के पास ट्रैक्टर पर बैठा रामवीर नीचे गिर गया। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र हैं।