फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanpur Metro stations from IIT to Naubasta receive Platinum rating IGBC declares them green buildings

Kanpur: आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो स्टेशनों को मिली प्लेटिनम रेटिंग, आईजीबीसी ने घोषित किया ग्रीन बिल्डिंग

Sat, 04 Jul 2026 03:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर मेट्रो के आईआईटी से नौबस्ता तक के सभी स्टेशनों को आईजीबीसी द्वारा  प्लेटिनम रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग स्टेशन निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के कड़े मानकों को पूरा करने पर मिली है।

विज्ञापन
Kanpur Metro stations from IIT to Naubasta receive Platinum rating IGBC declares them green buildings
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आईआईटी से नौबस्ता तक के सभी मेट्रो स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर प्लेटिनम रेटिंग मिली है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल संस्था (आईजीबीसी) की ओर से स्टेशनों को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में घोषित किया गया है। इससे पहले 2021 में आईआईटी से मोतीझील तक के सभी नौ एलिवेटेड स्टेशन और सितंबर 2025 में चुन्नीगंज से ट्रांसपोर्ट नगर के स्टेशन को प्लेटिनम रेटिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान स्टेशन निर्माण, संचालन एवं रखरखाव में अपनाई गई प्रणालियों तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी उपायों का आकलन किया गया। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त(सीएमआरएस) और उनकी पांच सदस्यीय टीम शहर आकर गहन निरीक्षण कर चुकी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed