फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanha Gaushala will be built in Kachhauna, Shahabad and Kursath with Rs. 4.12 crores.

Hardoi News: 4.12 करोड़ से बनेगी कछौना, शाहाबाद और कुरसठ में कान्हा गोशाला

Sat, 18 May 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanha Gaushala will be built in Kachhauna, Shahabad and Kursath with Rs. 4.12 crores.
हरदोई। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए नगर पालिका परिषद शाहाबाद, नगर पंचायत कुरसठ और कछौना में 4.12 करोड़ की लागत से कान्हा गोशाला बनवाए जाएंगे। शासन ने कान्हा निर्माण को स्वीकृति दे दी है। निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने संबंधित नगरीय निकाय को ही सौंपी है। इसके लिए राशि भी जारी की है।
विज्ञापन

निराश्रित मवेशियों को संरक्षित कराए जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई पशु आश्रयस्थल, वृहद गो-संरक्षण केंद्र संचालित कराए जा रहे हैं, इसके साथ ही नगरीय निकायों में भी कान्हा गोशाला बनवाए जाने हैं। शासन ने नगरीय निकाय क्षेत्र कछौना, कुरसठ और शाहाबाद में भी कान्हा गोशाला बनवाने की स्वीकृति दी है। अभी तक यहां पर 13 नगरीय निकायों में से बेनीगंज, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम, मल्लावां, संडीला और पिहानी में ही कान्हा गोशाला संचालित हो रहे हैं। इसमें निराश्रित मवेशियों को संरक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन

चार नगरीय निकायों में और कान्हा गोशाला बन जाने से मवेशियों को संरक्षित किए जाने में आसानी रहेगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कान्हा गोशाला की स्वीकृति की जानकारी प्राप्त हो गई है। अधिशासी अधिकारियों से वार्ता भी की गई है। 10 जून के बाद काम कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------

शहर में गोशाला की मांग
नगरीय निकायों में निराश्रित मवेशियों को संरक्षित कराए जाने के लिए कान्हा गोशाला बनवाए जाने की शासन ने रणनीति दी है लेकिन, नगर पालिका परिषद हरदोई में अभी तक कान्हा गोशाला नहीं बन पाई है। नगरीय क्षेत्र में कान्हा गोशाला के लिए जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। इससे शहर के गली-मोहल्लों में घूमते निराश्रित मवेशी न तो संरक्षित हो पा रहे हैं और न ही शहरवासियों को निराश्रित मवेशियों की समस्या से छुटकारा मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed