{"_id":"4496430a15151050c7b6a865924db92d","slug":"kacuna-gaju-road-will-be-closed-on-thursday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को बंद रहेगा कछौना-गाजू सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को बंद रहेगा कछौना-गाजू सड़क मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 24 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल पटरी की मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार को
विज्ञापन
कछौना-गाजू सड़क मार्ग बंद रहेगा। क्रासिंग पर पटरियां अधिक क्षतिग्रस्त
होने से रेलवे ने एक दिन का मरम्मत कार्य प्रस्तावित किया है, जिसके चलते
मार्ग पर होने वाला सड़क आवागमन प्रभावित रहेगा।
इस सड़क पर आवागमन को देवगनुपर व सुठेना मार्ग से यातायात हो सकेगा। ज्ञात हो कि जिले में खस्ताहाल पटरियों को बदलने का काम इन दिनों तेजी से कराया जा रहा है। जिसके क्रम में अब कछौना-गाजू मार्ग स्थित क्रासिंग पर मरम्मत कार्य होगा, जिससे क्रासिंग नंबर 258 बी बंद रहेगी।
ऐसे में सड़क से होने वाला यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। ज्ञात हो कि क्रासिंग के पास की पटरियां काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं और उनके नीचे फंसे स्लीपर भी गलकर खस्ताहाल हो गए हैं। इनको ही बदलने के लिए 28 मई को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक काम कराया जाएगा।
इस दौरान क्रासिंग से सड़क यातायात बंद रहेगा। सड़क यातायात कछौना मार्ग पर क्रासिंग संख्या 259 सी देवगनपुर फाटक तथा 257 सी सुठेना फाटक से हो सकेगा। पटरियों की मरम्मत कार्य को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एपी त्रिपाठी ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने को डीएम को पत्र भेजा है।