फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kabad godown caught fire

आतिशबाजी का रॉकेट गिरने से कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Tue, 29 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
kabad godown caught fire
कबाड़ के गोदाम में लगी आग में पानी की बौछार छोड़ते दमकलकर्मी। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ रोड पर रविवार रात आतिशबाजी के दौरान रॉकेट कबाड़ के गोदाम में जा गिरा। इससे गोदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान लाखों का कबाड़ जल गया।
विज्ञापन

लखनऊ रोड पर रामदास गुप्ता का कबाड़ का गोदाम है। रविवार रात रॉकेट जलता हुआ गोदाम में जा गिरा। देखते ही देखते गोदाम में आग फैल गई। चौकीदार ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उसने रामदास गुप्ता को सूचना दी। गनीमत रही कि घटना के समय अग्निशमन विभाग की टीम शहर में गश्त कर रही थी। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची। गोदाम में रखे गत्ते, इंजन ऑयल के डिब्बे, पुराने टायर जल गए। रामदास गुप्ता ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद। कस्बे के घंटाघर के निकट स्थित जनरल स्टोर में अज्ञात कारण से आग लग गई। कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर निवासी यूसुफ पुत्र शफीउल्ला का घंटाघर के पास फूटे मठ मोड़ पर जनरल स्टोर है। सोमवार रात दुकान में आग लग गई। सूचना पर स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पानी खत्म होने पर पास ही स्थित जामा मस्जिद से पानी की आपूर्ति कर आग बुझाई गई। यूसुफ ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये का माल दुकान में जल गया। उन्होंने आशंका जताई थी कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed