फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jume reverent hymns to the goddess on

देवी के भजनों पर श्रद्धालु झूमे

Thu, 24 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 24 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jume reverent hymns to the goddess on

महावीर जी झंडा मेला के दौरान बुधवार की रात

विज्ञापन
गल्लामंडी देवी मां की चौकी सजाई गई। इस मौके पर शाहजहांपुर से आए म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने माता के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। देर रात तक चले इस जागरण में भारी संख्या में देवी भक्त मौजूद रहे।

माता की चौकी पर मां दुर्गा, काली मां, हनुमानजी, गणेश, भगवान शंकर-पार्वती व भगवान कृष्ण की मूर्तियों को स्थापित कर महावीर मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री व उनकी पत्नी मीनाक्षी ने मूर्तियों का पूजन कर फूल चढ़ाए। पूजन का कार्य आचार्य मुकुट बिहारी शास्त्री ने संपन्न कराया।

देवी जागरण का शुभारंभ आदित्य शुक्ला ने गणेश वंदना व मां सरस्वती की वंदना की। उसके बाद प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी गीत ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उसके बाद रंग दे रंग दे रंग दे मां, अगर तुम्हारा पूर्णागिरी दरबार नहीं होता तो बेड़ा गरीबाें का कभी पार ही न होता, दीवाने है तेरे नाम के आदि माता के भजन पेश कर कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया।

इस दौरान राधा कृष्ण के स्वरूपों ने रासलीला का मंचन किया। गायक कुमार धर्मेंद्र ने कई भजनों को पेश किया। इसके बाद मां काली व शंकर की सुंदर झांकियों को भी पेश किया गया। उसके बाद आरती व प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर रमाकांत द्विवेदी, उदय चौरसिया, दुर्गेश सोनी, महावीर राठौर, मनोज अस्थाना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed