फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Joint Education Director mobile team found an imitator

जेडी के सचल दल को मिला एक नकलची

Sun, 15 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Joint Education Director mobile team found an imitator

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में संयुक्त शिक्षा

विज्ञापन
निदेशक के सचल दल को एक परीक्षार्थी नकल करते मिला। वहीं अन्य सचल दल बैरंग लौट आए। वहीं डिग्री की परीक्षा में शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के परीक्षार्थियों के जहां पसीने छूट रहे, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के परीक्षार्थियों की बल्ले बल्ले है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शनिवार को इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक के सचल दल ने जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्रोणपाल सिंह इंटर कालेज मरेउरा में एक परीक्षार्थी नकल करते मिला।

इधर, बीएसए डा. बृजेश मिश्र के सचल दल ने हरियावां रोड़ के विद्यालयों को निरीक्षण किया, पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। यही हाल अन्य सचल दलों, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के दल का रहा। किसी को भी कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला।

इधर, डिग्री कालेजों की परीक्षा में शहरी क्षेत्र के महाविद्यालयाें में सख्ती के कारण परीक्षार्थियों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के डिग्री कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले है। वहां पर विद्यालय संचालक की सह पर मनमानी जारी है।

विवि के सचल दल भी सिर्फ खानापूरी कर लौट जाते हैं। नोडल सेंटरों के अनुसार अभी तक जिले में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला है। परीक्षाएं शांति पूर्वक चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed