फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Joint Director of Government of India inspected the work of MP fund

Hardoi News: भारत सरकार के संयुक्त निदेशक ने देखे सांसद निधि के काम

Sun, 18 May 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Joint Director of Government of India inspected the work of MP fund
हरदोई। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से कराए गए कामों का सत्यापन भारत सरकार की टीम ने किया।
विज्ञापन

भारत सरकार के संयुक्त निदेशक विकास निगम की अध्यक्षता वाली टीम ने साल 2024-25 में दोनों लोकसभा सदस्यों की तरफ से कराए गए 43 कार्यों को देखा। टीम ने काम की गुणवत्ता जांची और लोगों से फीडबैक भी लिया।
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में साल 2024-25 में लोकसभा क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख में 43 काम पूरे हुए हैं। इसमें हाईमास्ट लाइट, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली, ओपन जिम और स्कूलों में कक्षा कक्ष आदि के कामों की टीम ने सूची ली। संयुक्त निदेशक के नेतृत्व वाली टीम ने कामों का स्थलीय सत्यापन किया। कुछ कामों के फोटोग्राफ भी लिए। टीम ने कामों के प्रस्ताव, एस्टीमेट और स्वीकृति आदि से जुड़े अभिलेखों का भी परीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने योजना में कराए गए कामों को देखने के साथ ही आसपास के लोगों से फीडबैक लिया। उन्होंने सत्यापन के संबंध में कुछ भी बताने से मना कर दिया। कहा कि रिपोर्ट भारत सरकार में दी जाएगी। वहीं से इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विधायकों को निर्वाचन क्षेत्र में काम कराने के लिए मिले 2.50-2.50 करोड़
हरदोई। सदस्य विधानसभा और विधान परिषद को अपने-अपने क्षेत्र में काम कराने के लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त के रुपये दे दिए हैं। विधायकों को 2.50-2.50 करोड़ रुपये निधि में मिले हैं।

विधायक निधि में मिले रुपये से विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसुविधा और सहूलियत के कामों के साथ ही हाईमास्ट लाईट, स्कूलों में कक्षा कक्ष और ओपन जिम की स्थापना आदि का काम करा सकेंगे। शासन के अनु सचिव अजय कुमार मिश्रा ने सीडीओ को पत्र भेजकर जानकारी दी। कहा कि विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किस्त के रुपये सरकार ने दे दिए हैं। कहा कि रुपये जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के बचत खाते में रखी जाएगी और विधायक के प्रस्ताव पर कार्यदायी संस्था को नियमानुसार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed