फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Joining the disturbed situation of health workers in strike

हड़ताल में स्वास्थ्यकर्मियों के शामिल होने से बिगड़े हालात

Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Joining the disturbed situation of health workers in strike
मरीज ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। राज्यकर्मियों की हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के महज तीन घंटे शामिल होने से बुधवार को जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी में व्यवस्था चरमरा गई। सुबह आठ से 11 तक पर्चा काउंटर, ओपीडी, दवा काउंटर सभी विभाग में काम ठप रहा। वार्डों में भर्ती मरीज तो दवा और इंजेक्शन न मिलने से बेहाल हो गए। हड़ताली कर्मियों ने विभाग के गेटों पर ताले भी लगा दिए। कर्मचारी गुरुवार और शुक्रवार को भी इसी तरह हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद की अगुवाई में राज्यकर्मचारी कई मांगों को लेकर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के फार्र्मेसिस्ट, नर्स, आप्टामेट्रिक्स, डेंटल हाईजिनिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे, टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन भी शामिल रहे। इन कर्मचारियों ने सुबह आठ से 11 बजे तक काम ठप कर तालाबंदी कर दी। इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहीं।
विज्ञापन


टड़ियावां के रामरतन पेट दर्द से परेशान होकर जिला अस्पताल आए थे। पर्चा न बनने के कारण उसे इमरजेंसी में दिखाया। डाक्टरों ने इंजेक्शन आदि लगा दिए। वार्ड तक स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए कर्मचारी नहीं थे। तीमारदार उसे वार्ड तक ले गए। टिकरा निवासी वृद्ध महिपाल को कुत्ते ने काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इंजेक्शन लगवाने आया था। वह भी तीन घंटे भटकते रहे। हरपालपुर से बुखार से पीड़ित बच्चे को लेकर आई माया देवी निजी अस्पताल जाने को मजबूर हो गईं। एक्सरे कराने आए अहिरोरी निवासी फूलसिंह, रमेश, दिवाकर आदि को भी इंतजार में भटकना पड़ा।


सीएमएस आरके मिश्र ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रही थी। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में दो अतिरिक्त डाक्टरों की ड्यूटी लगाई थी। हड़ताल के दौरान गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed