फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Job After 66 facial bloom

नौकरी पाकर 66 के खिले चेहरे

Fri, 26 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Job After 66 facial bloom

जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए सेवायोजन कार्यालय

विज्ञापन
से लगाए गए रोजगार मेला के दूसरे दिन बायोटेक कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लिया गया। कंपनी के अधिकारी ने रोजगार मेला में शामिल हुए आवेदकों से सेल्स संबंधी सवाल पूछे, जिनका सही जवाब देने वालों को चयनित कर लिया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। सेवायोजन कार्यालय के प्रयासोें से तमाम प्राइवेट कंपनी द्वारा अभी तक रोजगार मेला लगाए गए हैं, जिससे तमाम बेरोजगारों को रोजगार मिले और उनका जीवन स्तर सुधरा।

सेवायोजन कार्यालय द्वारा ही एक बार फिर दो दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया, जिसके दूसरे दिन गुरुवार को शिव शक्ति बायोटेक्नोलाजीज लिमिटेड कंपनी द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्तियां की जानी थी। रोजगार मेला की जानकारी पर सेवायोजन कार्यालय में अर्हताओं को पूरा करने वाले करीब 450 युवा पहुंचे।

कंपनी द्वारा निर्धारित योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की दो शिफ्टों में लिखित परीक्षा करवाकर साक्षात्कार लिया। कंपनी के एचआर शोभित श्रीवास्तव ने अभ्यर्थियों से कई प्रकार के प्रश्न पूछे, जिसमें से सही जवाब देने वाले 66 अभ्यर्थियों को चयनित किया। जिनको जिला सेवायोजन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने नियुक्ति पत्र बांटे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस बाबत जिला सेवायोजन अधिकारी ने चयनितों को लगन से काम करने की अपील करते हुए जीवन स्तर में सुधार की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed