फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jindpir Square will be known as Bijli Pasi

Hardoi News: बिजली पासी के नाम से जाना जाएगा जिंदपीर चौराहा

Sat, 16 May 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jindpir Square will be known as Bijli Pasi
हरदोई। जिंदपीर चौराहा अब बिजली पासी चौराहा के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा का शनिवार देर शाम अनावरण किया। चौराहा के सुंदरीकरण को जनपदवासियों को सौंपा। आबकारी मंत्री ने कहा कि शहर से लेकर जनपद के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। शहर के चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। भगवान बुद्ध चौक के बाद अब महाराजा बिजली पासी चौराहा का जनता को समर्पित किया है। महाराजा बिजली पासी एक योद्धा थे, ऐसा योद्धा की प्रतिमा का अनावरण हमारे के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, सभासद प्रभाकर अग्निहोत्री, ब्लॉक प्रमुख सुरसा प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजीव सिंह टेनी, शिशुपाल सिंह, सुधीर बनिया, संदीप राजवंशी, पुनीत मिश्रा, रानू त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोकार्पण से पहले विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन

महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा और चौराहा के सुंदरीकरण के लोकार्पण से पहले भीम आर्मी और मदारी पासी जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सदर उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष करन वर्मा पासी ने कहा कि समाज अपने महापुरुषों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित हो जाने के बाद से माहौल शांत हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed