{"_id":"5ee8fb5a8ebc3e4342526d8e","slug":"jile-me-teen-aur-korona-postive-mile-hardoi-news-knp5658932190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद में तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 163 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस 78 हैं। 83 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में जनपद के तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजोहना निवासी युवक अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ महाराष्ट्र से 12 जून को पुष्पक एक्सप्रेस से आया था। 13 जून को उन्नाव में रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद प्राइवेट वाहन से गांव वापस आया था। पंचायत भवन में सभी को रोका गया था। इन सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से युवक का पुत्र (10) संक्रमित मिला है। इसके अलावा संडीला कोतवाली क्षेत्र के बंधुआमऊ निवासी परिवार का किशोर (15) भी पॉजिटिव मिला है। वह परिजनों के साथ दिल्ली के करावल नगर इलाके में सब्जी बेचता था। 14 जून को ये लोग बस से दिल्ली से वापस आए थे। नमूना देने के बाद वापस गांव आ गए थे। किशोर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब गांव में बैरिकेडिंग की गई है। थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम म्योरा निवासी महिला (27) भी संक्रमित मिली है। महिला देवर व अन्य परिजनों के साथ 13 जून को दिल्ली से बस से फर्रुखाबाद आई थी। वहां से टेंपो से गांव पहुंचे थे। सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए नमूना देने के बाद वह लोग गांव चले गए थे और होम क्वारंटीन थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि संक्रमित महिला के संपर्क में आए परिजनों की कोरोना की जांच करवाई जाएगी। संपर्क में आने वाले अन्य लोग भी चिह्नित किए जा रहे हैं।