फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jhoom ke barsa badal

जिले में 21 दिन बाद झूम के बरसा सावन

Wed, 29 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
jhoom ke barsa badal
फोटो-4-चौहानथोक में सुबह बारिश में छाता लगाकर जाते बच्चे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सावन बीतने को है लेकिन इस बार अब तक लोग अच्छी बारिश के इंतजार में थे। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो इस सावन की अब तक की रिकार्ड बारिश है। बुधवार सुबह लोगों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। बारिश के कारण कई जगह जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन

सावन की शुरुआत छह जुलाई से हुई थी, ये तीन अगस्त तक रहेगा। लेकिन सावन में इस बार 27 जुलाई तक छुटपुट बारिश ही हुई। लेकिन मंगलवार रात हुई बारिश ने जैसे ये कसर पूरी कर दी। बुधवार सुबह तक करीब 47.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद शहर के नुमाइश पुरवा, सुभाष नगर, बहरा सौदागर, आजाद नगर के कई हिस्से जलमग्न रहे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम पारा करीब तीन डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह व सावन की अब तक की सबसे अच्छी बारिश है। गुरुवार व शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

सावन में यूं हुई बारिश
11 जुलाई को 25.8 मिलीमीटर
16 जुलाई को 13.6 मिलीमीटर
17 जुलाई को बूंदाबांदी
19 जुलाई को 22.8 मिलीमीटर
20 जुलाई को 3.8 मिलीमीटर
22 जुलाई को 35.4 मिलीमीटर
28-29 जुलाई को 47.8 मिलीमीटर

फोटो-5-सिनेमा च राहे पर बूंदाबांदी में स्कूटी से जातीं युवतियां। संवाद

फोटो-5-सिनेमा च राहे पर बूंदाबांदी में स्कूटी से जातीं युवतियां। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed