फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelry stolen from house; no action taken despite providing videos of the accused.

Hardoi News: मकान से जेवर चोरी, आरोपियों के वीडियो देने पर भी कार्रवाई नहीं

Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from house; no action taken despite providing videos of the accused.
सांडी। थाना क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी मुनीश कुमार ने एसपी समेत कई उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि उनके ताऊ अरवल थाना क्षेत्र के कुशलपुरवा में रहते हैं। कुछ दिन पहले ताई की मौत होने पर वह सभी लोग गांव गए थे। 14 जुलाई को वह अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ घर में थे। दावा है कि रात में मकान के पड़ोस स्थित पेड़ से चढ़कर चोर घर में घुस आए। सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भाग गए। बताया कि 16 जुलाई को गांव के ही पिता-पुत्र सोने-चांदी के कुछ जेवर बेचने एक सर्राफ के पास गए थे। वह जेवर सर्राफ ने खरीद लिए और उसे बुलाकर दिखाए। मनीष ने जेवर पहचान लिए और पिता-पुत्र से बात की। दोनों ने जेवर चोरी करने की बात स्वीकारी और इसका वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि वीडियो देने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed