फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelry - cash stolen from three houses including a religious place

धार्मिक स्थल समेत तीन मकानों से जेवर-नकदी चोरी

Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jewelry - cash stolen from three houses including a religious place
चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने मंदिर और दो मकानों से नगदी और जेवर चोरी कर लिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के छावन बाजार में हनुमान मंदिर है। यहां के पुजारी रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात ग्राम सैंयापुर निवासी दो युवक शराब के नशे में मंदिर पहुंच गए। यहां दानपात्र को तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी कर ली।
विज्ञापन

ग्राम गोड़वा खेम मजरा अतरौली हार निवासी मुनेश्वर प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात घर में घुसे चोरों ने एक जोड़ी बिछिया, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने की मटरमाला, सोने की चेन, कान की झुमकी और छह हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव में कृष्णपाल के घर के अंदर का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखी सोने की दो चेन, 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पर पुलिस संबंधित गांवों में पहुंची और पूछताछ की। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू रजौरा ने बताया कि तीनों घटनाओं की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed