{"_id":"69e6700ab4cc48c456076c7e","slug":"jewellery-worth-rs-8-lakh-stolen-from-house-after-breaking-into-it-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148388-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नकब लगाकर मकान से आठ लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नकब लगाकर मकान से आठ लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
- हरियावां थाना क्षेत्र के चंपतपुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। थाना क्षेत्र के चंपतपुरवा में गेहूं की मड़ाई करने गए किसान के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। दावा है कि कमरे में रखे बक्से से आठ लाख रुपये के जेवर रविवार रात चोरों ने चोरी कर लिए।
चंपतपुरवा निवासी राम सिंह ने बताया कि रविवार रात दस बजे वह परिजनों के साथ मड़ाई करने के लिए खेत में गए थे। बीमार पिता मंगा मकान के बाहर सो रहे थे। पत्नी गायत्री व मां पुष्पकली मकान के अंदर सो रही थीं। गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला की तरफ से मकान के पीछे से नकब लगा दी। कमरे में रखे बक्से से एक जोड़ी सोने के झाला, पांच माला, एक अंगूठी, सोने की बेसर और चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए। दावा है कि लगभग आठ लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। सोमवार सुबह चार बजे पत्नी गायत्री जागी तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद घटना का पता चला। जानकारी पर यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।