फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewellery stolen from the bag of a woman going to a wedding

Hardoi News: शादी में जा रही महिला के बैग से जेवर चोरी

Wed, 26 Feb 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from the bag of a woman going to a wedding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। शादी में शामिल होने के लिए टेंपो से जा रही महिला के बैग से जेवर पार कर लिए गए। घटना का पता चलने पर महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी खुशबू सिंह मंगलवार को शादी में शामिल होने देहात कोतवाली क्षेत्र के कंथाथोक जा रही थीं। अल्हापुर तिराहा पर वह टेंपो में बैठ गईं। बैग को उन्होंने टेंपो में अपनी सीट के नीचे रख दिया। लखनऊ रोड चुंगी पर अपनी बहन सिंटो सिंह के यहां पहुंचकर बैग खोला तो जेवर नहीं थे।

महिला ने बताया कि बैग में सोने का हार, सोने की चेन, छह अंगूठी और चांदी की पायल थीं। घटना को लेकर खुशबू ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। टेंपो भी सीसीटीवी फुटेज के जरिए खोजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed