फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewellery and documents stolen after breaking into house, FIR lodged against three

Hardoi News: घर में घुसकर जेवर और दस्तावेज चुराए, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 15 May 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and documents stolen after breaking into house, FIR lodged against three
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के नरोईया गांव में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और आवश्यक कागजात पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजपाल सिंह ने तहरीर दी। बताया कि बीते 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे क्षेत्र में बिजली नहीं थी। गर्मी के कारण वह अपने मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पास स्थित अपने बड़े भाई इंद्रपाल सिंह के घर सोने चले गए थे। गांव के ताराचंद, अजीत कनौजिया और मलिहाबाद थाना के तिलसुवा गांव निवासी एक अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखी एक सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पाजेब समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर भाग गए। सुबह जब वह वापस अपने घर लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कीमती आभूषण और दस्तावेज गायब देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed