फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewellery and clothes worth five lakh rupees stolen from a locked house

Hardoi News: बंद मकान से पांच लाख रुपये के जेवर और कपड़े चोरी

Tue, 20 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and clothes worth five lakh rupees stolen from a locked house
फोटो-22- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पचदेवरा। थाना क्षेत्र के मैकपुर में चोरों ने बंद मकान काे निशाना बना लिया। मकान के कमरों में पड़े तालों को तोड़कर चोर जेवर और साड़ियां समेट ले गए। तकरीबन पांच लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात पीड़ित ने कही है।
मैकपुर निवासी मायादेवी ने बताया कि बीती 22 सितंबर को परिवार समेत पंजाब के पटियाला में काम करने गई थीं। वहां परिवार समेत एक ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करती है। गांव में स्थित मकान में ताला पड़ा रहता है। बताया कि बीती 16 अक्तूबर को गांव में रहने वाले परिजनों ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने और सारा सामान बिखरा पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर मायादेवी पंजाब से गांव आईं। उन्होंने बताया कि सोने की मांगबेंदी, झाले, कुंडल, बेहसर माला और चांदी के जेवर व आठ साड़ियां भी चोरी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed