{"_id":"64988565dc7d82c2170cf9e8","slug":"jewelery-worth-12-lakh-stolen-from-two-houses-hardoi-news-c-12-1-304215-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो मकानों से 12 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो मकानों से 12 लाख के जेवर चोरी
Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 13
- संडीला कस्बे के सुंबाबाग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सुंबाबाग में चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। एक मकान से चोर 17 तोला सोने और नौ सौ ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। दूसरे मकान से 20 हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। दोनों मकानों से 12 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
लखनऊ रोड स्थित मोहल्ला सुंबाबाग में वहीद अहमद रहते हैं। उनकी बेटी लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में बीती 23 जून से भर्ती है। मकान में छोटी बेटी थी, जबकि बाकी सभी लोग लखनऊ में ही थे। रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 17 तोले सोने के जेवर और 900 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसी मोहल्ले में मनोज कुमार का भी मकान है। मनोज पत्नी नीतू अस्थाना के साथ दिवारी गांव गए थे। रात में चोरों ने मकान में घुसकर 20 हजार रुपये, चांदी की पायल, पायदान, सोने के झाले, अंगूठी और मंगलसूत्र चोरी कर लिए। एक ही मोहल्ले में हुई दो वारदातों से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।