फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   JCB pounces on illegal construction of murderer, ruckus over not demolishing house

Hardoi News: हत्यारोपी के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, मकान न गिराने पर हंगामा

Sat, 06 Jul 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
JCB pounces on illegal construction of murderer, ruckus over not demolishing house
पाली। पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में हुए अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ग्राम समाज की जमीन में बना बंगला (दो तरफ दीवारें और उस पर पड़ा छप्पर) शनिवार शाम जेसीबी से गिरा दिया गया।
विज्ञापन

जेसीबी का रुख मुख्य आरोपी के मकान की तरफ भी हुआ, लेकिन यहां बिना कार्रवाई के ही जेसीबी और अफसर वापस चले गए। मकान न गिराए जाने से नाराज मृतक के परिजनोंं ने हंगामा किया। परिवार की एक महिला पुलिस वाहन के आगे लेट गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मकान को गिराए जाने की कागजी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


29 जून की रात खेमपुर गांव मेें छोटे राजपूत के मकान पर गांव के ही कुछ लोगों ने धावा बोल दिया था। घटना में छोटे राजपूत के बेटे अमन राजपूत की हत्या कर दी गई थी। छोटे, उसकी पत्नी, पुत्री और दामाद घटना में घायल हुए थे। सात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओें में मामला दर्ज किया गया था। गांव के ही रिजवान को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना में नामजद किए गए सात लोगों में से छह को पुलिस दो अलग-अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान के मकान की पैमाइश भी कराई गई थी। इस दौरान उसके मकान के पीछे ग्राम समाज की जमीन पर उसका बंगला बने होेने की जानकारी पर राजस्व विभाग ने नोटिस दी थी। अवैध कब्जा न हटाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से उक्त बंगला गिरा दिया। अमन के परिजन रिजवान का मकान गिराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, हालांकि विधिक प्रक्रिया के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed