फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Japuji Sahib is being recited, the sound is echoing everywhere...

Hardoi News: जपुजी साहिब के पाठ हो रहे हैं, जगह-जगह नाद गूंज रहा है...

Wed, 05 Nov 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Japuji Sahib is being recited, the sound is echoing everywhere...
फोटो 30: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में सजा दरबार। संवाद
हरदोई। श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी पंजाबी कॉलोनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। रागी जत्था ने शबद-कीर्तन सुनाकर संगत को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

नगर में प्रथम सिख गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से श्रीअखंड पाठ चला। मुख्य ग्रंथी भाई कुलवंत सिंह और भाई लखबीर सिंह ने रागी जत्थे के साथ सुमधुर शब्द-कीर्तन प्रस्तुत किए। श्री गुरुनानक देव जी का सबसे प्रिय और समाज में चेतना लाने वाले शबद-कीर्तन को सुनाया कि जपुजी साहिब के पाठ हो रहे हैं, जगह-जगह नाद गूंज रहा है, पर अनहद नहीं आ रहा।
विज्ञापन

बताया कि अनहद यानी आत्मा के शिखर से सुनना है, जहां चेतना स्थिर हो जाती है सुनाकर संगत को भावविभोर किया। सणी पुकार दातार प्रभु गुरु नानक जगमहे और सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चनन हुआ जैसे अमृतमय शब्द गायन कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेका। डीएम ने कहा कि भारत की भूमि पर समय-समय पर महापुरुष अवतरित हुए जिन्होंने समाज को दिशा दी। श्री गुरुनानक देव जी ने ऐसे समय में जन्म लिया जब समाज में भेदभाव, कुरीतियां और अंधविश्वास चरम पर थे। उन्होंने प्रेम, सद्भाव, एकता और मानव सेवा का मार्ग दिखाया जिसे अपनाकर समाज में शांति और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी समाज सुधारक, सच्चे धर्म प्रचारक और महान देशभक्त थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीएम, एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट सिरोपा व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंधक समिति के प्रधान जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह गांधी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे।

फोटो 30: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में सजा दरबार। संवाद

फोटो 30: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में सजा दरबार। संवाद

फोटो 30: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में सजा दरबार। संवाद

फोटो 30: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में सजा दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed