फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   janwar

जंगली जानवर ने किसान पर किया हमला

Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
janwar
फोटो-36- बैजूपुर के पास नदी के किनारे मिले लकड़बग्घा के पग चिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। थानाक्षेत्र के बैजूपुर ग्राम में शनिवार देर शाम जंगली जानवर ने दूधडेरी से घर जा रहे किसान पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ का हमला बताकर वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर रविवार दोपहर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की तो नदी किनारे लकड़बग्घे के पंजों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के बैजूपुर ग्राम निवासी श्रीशचंद्र (40) अपने भांजे श्याम जी के साथ शनिवार देर शाम गांव स्थित दूधडेरी पर दूध बेचने गए था। लौटते समय अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में श्रीशचंद्र घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तब तक जंगली जानवर सरसों के खेत की तरफ भाग गया। परिजनों ने उसे निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बाघ होने की सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी। रविवार की सुबह वन दरोगा आनंद सिंह भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने आधा किलो मीटर के इलाके में कांबिंग की। दरोगा आनंद सिंह भाकुनी ने बाघ के होने से इनकार किया है। बताया कि आधा किलोमीटर की रेंज में लगभग 12 पदचिह्न मिले हैं, पदचिह्न 3.5 सेंटीमीटर लंबा और चौड़ाई 2.5 है, जो लकड़बग्घा के पंजे का है। जिसका मूवमेंट गांव के पूर्व दिशा की ओर हुआ है। आसपास के गांवों में कांबिंग की जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी नरेश चंद्र द्विवेदी (50) खेती करते हैं। बताया कि शनिवार रात वह फसल की रखवाली कर रहा था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन उसे अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों को ग्रुप बनाकर खेतों तरफ जाने की बात कही। इसके साथ ही सतर्कता बरतने की अपील की।

फोटो-37- बैजूपुर के पास गर्रानदी के किनारे पग चिंह नापती वन विभाग की टीम। संवाद

फोटो-37- बैजूपुर के पास गर्रानदी के किनारे पग चिंह नापती वन विभाग की टीम। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed