फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jamin ke vivaad me maarpeet

मिट्टी डालने डालने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Fri, 26 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
jamin ke vivaad me maarpeet
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के परचौली ग्राम पंचायत के कुम्हारन पुरवा में घर के सामने मिट्टी डाल रहे पिता पुत्र व उनके परिवार के चार अन्य लोगों को पांच लोगों ने लाठी-डंडों से मारापीटा। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के परचौली ग्राम पंचायत के मजरा कुम्हान पुरवा गांव निवासी सियाराम (65) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे रामकृपाल के साथ मकान के सामने मिट्टी डाल रहा था। इसी बीच वहां आए गांव के ही अरविंद, सोहन, अरुण, विमलेश व लंकेश ने उन दोनों पर लाठीडंडों से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी भतीजी रीता (18), भाई रामकिशोर (35) व झब्बू (58) एवं झब्बू की पत्नी सुनीता (55) को भी मारापीटा, जिसमें वह सभी घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रामकिशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अरवल जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed