फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jam due to heavy vehicles and encroachment

Hardoi News: भारी वाहनों और अतिक्रमण से लग रहा जाम

Sun, 12 Nov 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jam due to heavy vehicles and encroachment
बिंदकी। जाम की समस्या से कस्बे वासियों को निजात नहीं मिल पा रही है। खासतौर पर कुंवरपुर रोड पर भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और फुटपाथ पर खड़े ट्रैक्टर व ई-रिक्शा से पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ये स्थिति सुबह से रात तक बनी रहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिवाली की रौनक सड़कों पर दिखी। तहसील रोड, ललौली रोड, मुगल रोड और कुंवरपुर रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। कुंवरपुर रोड पर धान की खरीदारी शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक आ रहे हैं। मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ पर भारी वाहनों के खड़े होने से सुबह 10 बजे से रात तक हर रोज जाम लगता है।
विज्ञापन

ललौली रोड से लेकर बाईपास तक एक किमी की दूरी तय करने में लोगों को 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। बाईपास का निर्माण पूरा नहीं हो पाने के कारण भारी वाहनों कस्बे के अंदर से ही आवागमन करते हैं। जिससे कस्बे के सभी प्रमुख रास्तों में जाम की स्थिति बनी रहती है। आंबेडकर चौराहे पर पुलिसकर्मी भी जाम से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed