फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jalaun resident bike rider dies due to auto collision, companion injured

Hardoi News: ऑटो की टक्कर से जालौन निवासी बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Tue, 24 Sep 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jalaun resident bike rider dies due to auto collision, companion injured
हरदोई। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड पर गल्ला मंडी के सामने ऑटो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। बाइक का हैंडल ऑटो रिक्शा में फंस जाने से दोनों काफी दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए। आसपास के लोग दोनों को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जालौन जनपद के थाना उरई क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी प्रभाकर वाजपेयी अपने साथी अश्विनी कुमार के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बाइक अश्विनी चला रहे थे, लखनऊ रोड स्थित गल्ला मंडी के सामने अचानक ऑटो रिक्शा की टक्कर लग गई और बाइक का हैंडल उसमें फंस गया। जिससे बाइक सवार दोनों साथी काफी दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे प्रभाकर वाजपेई के सिर में चाेट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्रभाकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी अश्विनी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया की अस्पताल से मेमो मिलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed