फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jail post in-charge suspended for negligence in investigation

Hardoi News: विवेचना में लापरवाही पर जेल चौकी प्रभारी निलंबित

Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jail post in-charge suspended for negligence in investigation
- महिला का शारीरिक शोषण करने के मुकदमे में सौंपी गई थी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मुकदमे में लापरवाही करना विवेचक के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने विवेचक जेल चौकी के प्रभारी इरफान अहमद को निलंबित कर दिया है।
कुछ माह पहले शहर कोतवाली में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें महिला ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया था। मामले की विवेचना जेल चौकी के प्रभारी इरफान को दी गई थी। विवेचना मिलने के बाद भी जांच की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। समीक्षा के दौरान मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के आधार पर इरफान अहमद को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
प्रवीण यादव बने सीओ बघौली
एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को दो क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। सीओ बघौली अवधेश पांडेय को सीओ आंकिक शाखा बनाया गया है। हाल ही में जिले में तैनाती पाए प्रवीण कुमार यादव को सीओ बघौली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिले में तैनात दीवान सुरेश कुमार को पदोन्नति मिली है। उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। सोमवार को एसपी ने अपने कार्यालय में उनके स्टार लगाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed